Thursday, 4 June 2020

Startup Business Ideas in India for freshers in minimum investment


आज देश में सबसे बड़ी समस्या रोजगार है और देश की मौजूदा हालत को देखते हुए नौकरी मिलना और उसे चला पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है व्यपार करना भी आजकल मुश्किल हो गया है लकिन अभी भी कुछ नए व्यपार के आईडिया है जिससे हम खुद ही कुछ पैसे लगा के  व्यपार शुरू करते है तो उससे हमे कम लगत में अच्छी आमदनी कर सकते है इनमे से कुछ बिज़नेस के आईडिया मैं आपके सामने रख रहा आप भी इन आइडियाज से अपना व्यपार शुरू कर के अछि इनकम कमा सकते है | 


Biofloc Fish Farming
ये बिज़नेस भारत में बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है ये मछली पालन की एक नई तकनीक है इसमें हम काम जगह काम पानी और कम संसाधनों से मछली पाल सकते है इस तकनीक में तारपोलिन या सीमेंट के टैंक बना के मछली पाली जाती है और मछली उत्पादन भी बड़ी तेज़ी से किया जाता है इसमें मोरलटी भी कम् होती है कुल मिला के ये मछली पालने की hightech तकनीक है इस बिज़नेस में 4 टैंक के प्लांट का खर्च 70 से 80 हजार के बीच में आता है और आपका 4-5 महीने में मछली बेचने के लिए त्यार हो जाती है इसमें 1 टैंक से लगभग 40 से 60 हजार की आमदनी होती है परन्तु इसके लिए पहले आपको इसके बारे में ट्रेनिंग लेनी पड़ती है इसके लिए सरकारी संसथान cifa भुवनेश्वर है लकिन आजकल जो लोग इस व्य्वसाय को कर रहे है वो भी इसकी ट्रेनिंग दे रहे है 
 
youtube पे भी आप इसकी जानकारी ले सकते है 


भारत में मछली पालन व्यवसाय की सम्भावना या भविष्य

भारत में व्यवसायिक तौर पर मछली पालन (Fish Farming) की प्रचुर संभावना है क्योंकि …

1- भारत में मुख्य तौर पर 60% लोग मछली का सेवन करना पसंद करते हैं

2- मछलियों में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होने से इसकी मांग व कीमत हमेशा अच्छी बनी रहती है

3- भारत में मछलियों के लिए मौसम की अनुकूलता की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की सम्भावना अन्य व्यसाया की अपेक्षा कम होती है

4- भारत में खेती योग्य मछलियों की काफी सारी प्रजातियां व् उपजातिया आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं जिन्हे लोग बड़े चाव से कहते हैं

5- आप उनमेसे से उस नस्ल का चुनाव कर सकते हैं जो जल्दी बड़ी होती हैं व उनका व्यापारिक दृष्टि से मूल्य भी अच्छा मिलता है

मछली पालन क्यों करें या मछली पालन के व्यवसाय में क्यों आएं?

बायो फ्लॉक मछली पालन भारत में काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है, क्योंकि करीबन 60 प्रतिशत आबादी मछली खाना पसंद करती है. भारत में मछली की मांग बढ़ने के मुख्य कारण हैं – एक तो मछली काफी स्वादिष्ट होती है व् मछली प्रोटीन व विटामिन का प्रचुर स्रोत है!

आज के युग में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हैं इसलिए अपने शौक व स्वास्थय सम्बंधित जरूरतों के लिए मछली का सेवन करना पसंद करते हैं!

इन्ही कुछ कारणों से बायो फ्लॉक मछली पालन व्यवसाय तेजी से पनप रहा है और अगर कृषि से सम्बंधित व्यापारों की बात करें तो भारतीय अर्थवयवस्था में मछली पालन उद्योग की हिस्सेदारी तक़रीबन 4.6% से जयादा है!

3 comments:

  1. nice idea ...
    i want to train...
    plz advise

    ReplyDelete
    Replies
    1. search your nearest biofloc fish farmer who have minimum 4 tank plant

      Delete
  2. Great blog! Looking for Startup ideas in India for first-time entrepreneurs? Visit our website, Here we suggest you 10 startup business ideas, which can be implemented straight from your home, while some of them may require you to lease or rent out small premises.

    ReplyDelete